Hardoi: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मिशन शक्ति फेज-5.0' अभियान के तहत बेनीगंज पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां

By INA News Desk
Jul 29, 2026 - 17:54
36 Views
Hardoi: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

हरदोई: मिशन शक्ति फेज-5.0' अभियान के तहत बेनीगंज पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ​पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई के निर्देशों के तहत बेनीगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान नई बस्ती निवासी एक युवक द्वारा महिलाओं व लड़कियों को देखकर अश्लील फब्तियां कसने का मामला सामने आया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मौ० सलमान पुत्र सफ़ीक उर्फ मटहरू निवासी मोहल्ला नई बस्ती, कस्बा व थाना बेनीगंज को हिरासत में ले लिया।

​थाना बेनीगंज में आरोपी के खिलाफ मु०अ०सं० 318/2026 धारा 296 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में ​उप-निरीक्षक विजय शुक्ला, कॉन्स्टेबल  अतुल, विमल महिला कॉन्स्टेबल कीर्ति शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा, सीडीओ नेहा व्याडवाल ने ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement