Sambhal: जिला अस्पताल में महिला से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद भड़की महिला ने बाल पकड़कर पीटा; जान से मारने की धमकी का भी दावा

जिला अस्पताल सम्भल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने दूसरी महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का

Jul 29, 2026 - 18:02
53 Views
Sambhal: जिला अस्पताल में महिला से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद भड़की महिला ने बाल पकड़कर पीटा; जान से मारने की धमकी का भी दावा
शबेनूर, पीड़िता

उवैस दानिश, सम्भल

जिला अस्पताल सम्भल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने दूसरी महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का कहना है कि घटना अस्पताल परिसर में उस समय हुई, जब वह डिलीवरी वार्ड में अपने कार्य में व्यस्त थी। 

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पीड़िता ने कुछ समय पहले जिला अस्पताल में मरीजों से कथित अवैध धन वसूली की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर आरोपी महिला अस्पताल पहुंची और पीड़िता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर पीड़िता के बाल पकड़ लिए और लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता का दावा है कि शोर-शराबा सुनकर अस्पताल में मौजूद तनजीम आशा, नीलोफर आशा, इफ्फत आशा और आसमा आशा मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव कर उसे आरोपी महिला से छुड़ाया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपी ने दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली सम्भल पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह आरोप शिकायत पत्र में लगाए गए हैं। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन ऑफर पर बोले अखिलेश यादव, जानिए क्या है सपा का रुख

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow