सम्भल के नामी स्कूल में मासूम पर टीचर का कहर! कक्षा-1 के छात्र को थप्पड़, टूटा दांत; परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

सम्भल नगर के एक नामी निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा मासूम छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है

Jul 29, 2026 - 16:32
65 Views
सम्भल के नामी स्कूल में मासूम पर टीचर का कहर! कक्षा-1 के छात्र को थप्पड़, टूटा दांत; परिजनों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
मो. इक़रार, मासूम का पिता, तैमूर अली, पीड़ित

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल नगर के एक नामी निजी स्कूल में शिक्षक द्वारा मासूम छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कक्षा-1 में पढ़ने वाले छह वर्षीय छात्र को शिक्षिका ने इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसका एक दांत टूटकर गिर गया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली सम्भल में शिकायत दर्ज कराई है।

सरायतरीन निवासी मोहम्मद इकरार के अनुसार उनका बेटा तैमूर अली सम्भल स्थित सेंट जिलानी स्कूल में कक्षा-1 का छात्र है। बुधवार को स्कूल के दौरान शिक्षिका ने कथित रूप से बच्चे के गाल पर जोरदार थप्पड़ मार दिया। परिजनों का दावा है कि थप्पड़ इतना तेज था कि बच्चे का एक दांत टूट गया। स्कूल से लौटने के बाद जब बच्चे ने पूरी घटना बताई तो परिवार उसे लेकर स्कूल पहुंचा और प्रधानाचार्य से शिकायत की। पीड़ित पिता का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय अनदेखा कर दिया और कोई संतोषजनक कार्रवाई का भरोसा नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली सम्भल पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। मोहम्मद इकरार ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके बेटे के साथ भविष्य में भी ऐसी घटना दोहराई जा सकती है। उन्होंने पुलिस से बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की कोई घटना स्कूल में घटित नहीं हुई सीसीटीवी में इस तरह की कोई वारदात कैद नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow