Hardoi: बच्चों के विवाद में 11 वर्षीय मासूम को लाठी-डंडों से पीटा, 35 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र के मलौथा गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव में बच्चों के विवाद को लेकर 11

By INA News Desk
Jul 6, 2026 - 18:07
41 Views
Hardoi: बच्चों के विवाद में 11 वर्षीय मासूम को लाठी-डंडों से पीटा, 35 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बच्चों के विवाद में 11 वर्षीय मासूम को लाठी-डंडों से पीटा, 35 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के मलौथा गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव में बच्चों के विवाद को लेकर 11 वर्षीय मासूम राजा बाबू को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की शिकायत के बावजूद पुलिस ने 35 दिनों की देरी के बाद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।घटना 31 मई की शाम करीब 5 बजे की है। मलौथा गांव निवासी रीना देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके 11 वर्षीय बेटे राजा बाबू का खेत में गांव के ही मुलायम और बबलू के बच्चों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।​आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते मुलायम और बबलू ने राजा बाबू को अपशब्द कहे और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

​रीना देवी की शिकायत पर पुलिस ने घटना के 35 दिन बाद सोमवार को मुलायम और बबलू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायल बच्चे को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow