मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मदरसा संचालक समेत दो पर मुकदमा दर्ज

थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम फुलत निवासी युनुस की तहरीर पर पुलिस ने मदरसा संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी

Jul 6, 2026 - 14:40
61 Views
मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मदरसा संचालक समेत दो पर मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में मदरसा संचालक समेत दो पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम फुलत निवासी युनुस की तहरीर पर पुलिस ने मदरसा संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी और उनके पुत्र जुबैर अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपी ग्राम फुलत स्थित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया का संचालन करते हैं तथा कई हिंदुओं को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी में मु0अ0सं0 98/2026 के तहत धारा 352, 351 बीएनएस एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(2) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और उनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Cyber Fraud Delhi Police Action: फर्जी IPS और CBI अफसर बनकर डराने वाले तीन साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow