Hardoi: सड़क हादसे में बाइक और साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

हरपालपुर श्रीमऊ मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भभूतीपुरवा और पलिया गाँव के बीच एक तेज रफ्तार

Jul 6, 2026 - 18:17
31 Views
Hardoi: सड़क हादसे में बाइक और साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
सड़क हादसे में बाइक और साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

हरपालपुर।​ हरपालपुर श्रीमऊ मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भभूतीपुरवा और पलिया गाँव के बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक और साइकिल, दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, देवरनियाँ गाँव निवासी प्रद्युम्न (28 वर्ष, पुत्र उदयप्रताप) अपनी बाइक से अरवल थाना क्षेत्र के बारामऊ गाँव स्थित मंदिर के दर्शन के लिए निकला था।

वहीं, जोधनपुरवा पेट्रोल पंप से डीजल लेकर साइकिल से अपने घर लौट रहा पलिया गाँव निवासी दीपक (18 वर्ष, पुत्र वीरेश) भी उसी रास्ते से गुजर रहा था। भभूतीपुरवा और पलिया गाँव के बीच बाइक सवार प्रद्युम्न ने साइकिल सवार दीपक को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे के बाद सूचना मिलते ही घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने प्रद्युम्न की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज, हरदोई रेफर कर दिया है।

Also Read- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow