Hardoi: खेत की मेंड तोड़ने को लेकर विवाद, बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा

कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में खेत की मेंड तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना

By INA News Desk
Jul 6, 2026 - 18:22
23 Views
Hardoi: खेत की मेंड तोड़ने को लेकर विवाद, बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा
खेत की मेंड तोड़ने को लेकर विवाद, बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में खेत की मेंड तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जोधनपुरवा निवासी कृष्णगोपाल पुत्र हरीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 4 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे की है।कृष्णगोपाल जब खेतों की ओर जा रहे थे, तभी गांव के राममोहन तिवारी ने उन्हें रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी।कृष्णगोपाल ने जब गाली-गलौज का विरोध किया, तो राममोहन तिवारी ने कथित तौर पर उन पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में कृष्णगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।पीड़ित की तहरीर के आधार पर हरपालपुर पुलिस ने राममोहन तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Also Read- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow