Hardoi: मां की मौत के 46वें दिन बेटे ने की आत्महत्या पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाया, भाई ने कहा, पति-पत्नी में हुई थी कहासुनी।

हरदोई में पत्नी से घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने पत्नी के ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर शाम को

Jun 2, 2026 - 19:16
44 Views
Hardoi: मां की मौत के 46वें दिन बेटे ने की आत्महत्या पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाया, भाई ने कहा, पति-पत्नी में हुई थी कहासुनी।
मां की मौत के 46वें दिन बेटे ने की आत्महत्या पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाया, भाई ने कहा, पति-पत्नी में हुई थी कहासुनी।
हरदोई में पत्नी से घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने पत्नी के ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार देर शाम को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम हुआ। इससे पहले युवक की मां की मृत्यु बीमारी से 17 अप्रैल को हुई थी। युवक के भाई ने बताया पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। इसके बाद उनका भाई कमरे में चला गया था।मृतक की पहचान मल्लावां कोतवाली के मोहिद्दीनपुर पिपनिया निवासी 23 वर्षीय पवन पुत्र रामदास के रूप में हुई है। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। पवन ने वर्ष 2023 में बिहार के सीवान की रोशनी से शादी की थी। उनकी एक सवा साल की बेटी भी है।पवन के बड़े भाई मुकेश ने बताया कि सोमवार शाम को पवन और उसकी पत्नी रोशनी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर तीखी नोंकझोंक हुई थी। इसके बाद रोशनी अपने घरेलू कामों में लग गई।उधर, पवन अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर पत्नी रोशनी के दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब रोशनी कमरे की तरफ गई, तो उसने पति को फंदे पर लटका देखा और चीखने लगी।शोर सुनकर घरवाले और आस-पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा तोड़कर पवन को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मुकेश ने यह भी बताया कि पवन के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और इसी साल 17 अप्रैल को उनकी मां रामदेवी का भी निधन हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow