Hardoi: 12 वर्षीय आस्तिक की दर्दनाक मौत, निर्माणाधीन मकान में खेलते समय हुआ हादसा

थाना क्षेत्र के खनिकलापुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ निर्माणाधीन मकान में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे की

Jul 15, 2026 - 15:49
36 Views
Hardoi: 12 वर्षीय आस्तिक की दर्दनाक मौत, निर्माणाधीन मकान में खेलते समय हुआ हादसा
पाली/हरदोई। थाना क्षेत्र के खनिकलापुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ निर्माणाधीन मकान में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे की रस्सी का फंदा गले में फंसने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार खनिकलापुर निवासी रंजन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र आस्तिक गांव में ही बन रहे उनके दूसरे निर्माणाधीन मकान में खेलने गया था। मकान के निर्माण कार्य के दौरान लेंटर बांधने और सामान ऊपर खींचने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रस्सियां वहीं लटक रही थीं।खेलते समय अचानक एक रस्सी का फंदा आस्तिक के गले में फंस गया। जब तक वहां मौजूद लोग उसे फंदे से बाहर निकाल पाते, तब तक दम घुटने के कारण बच्चा अचेत हो चुका था। परिजन उसे आनन-फानन में पाली पीएचसी (PHC) ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हरदोई रेफर कर दिया गया।हरदोई से बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही आस्तिक की मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार, आस्तिक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow