बावन में दर्दनाक हादसा: छत से गिरकर मूंगफली व्यापारी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बे में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर सो रहे मूंगफली व्यापारी की नीचे सड़क

Jul 15, 2026 - 16:06
34 Views
बावन में दर्दनाक हादसा: छत से गिरकर मूंगफली व्यापारी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
बावन में दर्दनाक हादसा: छत से गिरकर मूंगफली व्यापारी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
लोनार/हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के बावन कस्बे में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर सो रहे मूंगफली व्यापारी की नीचे सड़क पर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय धनीराम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सुरजीपुर के निवासी थे। वह बावन के मुजाजुर मोहल्ले में परिवार के साथ रहकर मूंगफली का व्यापार करते थे। मृतक के बड़े बेटे नागेंद्र ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार मकान की पहली मंजिल की छत पर सोने गया था। धनीराम छत पर गली की ओर किनारे सो रहे थे। आशंका है कि रात में नींद के दौरान करवट लेते समय वह असंतुलित होकर सीधे सड़क पर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना का पता तब चला जब धनीराम की सबसे छोटी बेटी रागिनी रात में लघुशंका के लिए उठी। बिस्तर पर पिता को न पाकर उसने अपनी मां श्रीदेवी को जगाया। परिजनों ने घर के अंदर तलाश करने के बाद बाहर देखा, तो धनीराम गली में लहूलुहान और अचेत अवस्था में पड़े मिले।परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बावन ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार तड़के 3:10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धनीराम अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow