Hardoi: सिरसा गांव से 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चा 9 जुलाई की दोपहर

Jul 11, 2026 - 10:05
16 Views
Hardoi: सिरसा गांव से 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
सिरसा गांव से 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चा 9 जुलाई की दोपहर अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह न तो बुआ के घर पहुंचा और न ही वापस लौटा। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
​जानकारी के अनुसार सिरसा गांव निवासी अरविंद कुमार ने हरपालपुर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा 9 जुलाई की दोपहर को अपने बैग के साथ फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज थाना क्षेत्र स्थित कोहनी नगला गांव अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकला था। शाम तक जब बच्चा बुआ के घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन के बावजूद किशोर का कहीं पता नहीं चला।परिजनों ने थक-हारकर शुक्रवार की देर शाम हरपालपुर कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक (SHO) संदीप शुक्ला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है और बच्चे की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi: पंपिंग सेट चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, पंपिंग सेट बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow