Hardoi: अधेड़ ने पेड़ से लटककर की आत्महत्याः शराब की लत के कारण उठाया कदम, पुलिस जांच जारी

थाना क्षेत्र के उबरीखेड़ा गांव में सोमवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को

Jun 2, 2026 - 11:08
23 Views
Hardoi: अधेड़ ने पेड़ से लटककर की आत्महत्याः शराब की लत के कारण उठाया कदम, पुलिस जांच जारी
अधेड़ ने पेड़ से लटककर की आत्महत्याः शराब की लत के कारण उठाया कदम, पुलिस जांच जारी
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के उबरीखेड़ा गांव में सोमवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक को शराब की गंभीर लत थी।जानकारी के अनुसार, उबरीखेड़ा निवासी 51 वर्षीय रनधीर पुत्र विजय पाल सिंह ने सोमवार शाम करीब 5 बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर एक आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। राहगीरों और ग्रामीणों ने जब शव को पेड़ से लटकता देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने बताया कि रनधीर को शराब की गंभीर लत थी और वह अक्सर नशे में रहता था। चर्चा है कि आत्महत्या के समय भी वह नशे की हालत में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी लत और किसी पारिवारिक या मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामे की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow