Hardoi: खेत की मेड़ पर विवाद- युवक की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी।
थाना क्षेत्र के सिया मंगरौरा गांव में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में अरवल
अरवल। थाना क्षेत्र के सिया मंगरौरा गांव में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में अरवल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।सिया मंगरौरा निवासी महेंद्र पुत्र रामकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 1 जून की सुबह 8 बजे वह अपने खेत पर मौजूद था। इसी दौरान खेत की मेड़ के विवाद को लेकर मुनेश्वर, विजेंद्र और विजमोहन वहां पहुंचे।आरोपियों ने महेंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महेंद्र ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने लात-घूसों और लाठियों से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।अरवल थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Also Read- Hardoi : हरदोई में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, पशु चोरी के संगठित गिरोह का है सदस्य
What's Your Reaction?




