Hardoi: ई-रिक्शा पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल

हरपालपुर-श्रीमऊ मार्ग पर जोधनपुरवा गांव के पास शुक्रवार शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार

By INA News Desk
Jul 11, 2026 - 10:12
26 Views
Hardoi: ई-रिक्शा पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल
ई-रिक्शा पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल

हरपालपुर। हरपालपुर-श्रीमऊ मार्ग पर जोधनपुरवा गांव के पास शुक्रवार शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तुरंत हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।​दिल्ली जाने के लिए निकला था युवक। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव निवासी रजत कुमार (पुत्र रामकिशोर) के रूप में हुई है। रजत शुक्रवार शाम अपने घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था और ई-रिक्शा से हरपालपुर आ रहा था।
जोधनपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में रजत ई-रिक्शा के नीचे दब गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Special Article: ऑपरेशन सिंदूर व राफेल पर एक टेंडर से विपक्ष हुआ बेनकाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow