Hardoi: एनसीसी कंपनी के स्टोर से चोरी का खुलासा, 100 किलो एंगल कटपीस व लोहे की प्लेट सहित दो गिरफ्तार

कोतवाली शहर पुलिस ने एनसीसी लिमिटेड के स्टोर से हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल

Jul 11, 2026 - 11:08
26 Views
Hardoi: एनसीसी कंपनी के स्टोर से चोरी का खुलासा, 100 किलो एंगल कटपीस व लोहे की प्लेट सहित दो गिरफ्तार
एनसीसी कंपनी के स्टोर से चोरी का खुलासा, 100 किलो एंगल कटपीस व लोहे की प्लेट सहित दो गिरफ्तार

हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने एनसीसी लिमिटेड के स्टोर से हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 100 किलोग्राम वजन के एंगल कटपीस एवं लोहे की प्लेट बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 10 जून 2026 को मैसर्स एनसीसी लिमिटेड के स्टोर इंचार्ज चन्द्रशेखर ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि घर-घर नल योजना के कार्य के दौरान कंपनी के स्टोर से ड्राइवर सूरज सिंह ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर एंगल कटपीस और लोहे की प्लेट चोरी कर ली थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली शहर में मुकदमा संख्या 405/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस भी बढ़ाई गई।

जांच एवं मुखबिर की सूचना पर कोतवाली शहर पुलिस ने नामजद अभियुक्त मनोज पुत्र राकेश, निवासी चांद बेहटा, थाना कोतवाली शहर तथा सूरज पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम अनहरा, थाना सुरसा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 100 किलोग्राम एंगल कटपीस एवं लोहे की प्लेट बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल महेन्द्र मौर्य, आशीष, अंकुर तिवारी एवं आरक्षी सतेन्द्र पाल शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: पंपिंग सेट चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, पंपिंग सेट बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow