Hardoi: ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, कासिमपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कासिमपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार

Jul 11, 2026 - 11:18
31 Views
Hardoi: ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, कासिमपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, कासिमपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना कासिमपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र साबिर, निवासी मोहल्ला काजीपुर, कस्बा व थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को थाना कासिमपुर में गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (गैंगस्टर) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत छह नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि सभी आरोपी आर्थिक एवं भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से संगठित रूप से समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। मामले में फरार चल रहे आरोपी उस्मान की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

थाना कासिमपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इनामी आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हरदोई जिले के विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम, उपनिरीक्षक प्रियांक शर्मा, हेड कांस्टेबल अनूप, हेड कांस्टेबल जयकरण तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए 24 जुलाई तक फिर खुला पोर्टल, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow