मोबाइल टावर बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पैसों में से 10 हजार रुपये बरामद

हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस ने मोबाइल टावर की बैटरी चोरी के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे

By INA News Desk
Jul 3, 2026 - 15:09
66 Views
मोबाइल टावर बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पैसों में से 10 हजार रुपये बरामद
मोबाइल टावर बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पैसों में से 10 हजार रुपये बरामद

हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस ने मोबाइल टावर की बैटरी चोरी के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बेचकर अर्जित 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पीलीभीत जनपद के अहमद नगर निवासी शबाब अली ने थाना कासिमपुर में तहरीर देकर बताया था कि वह मोबाइल टावरों की तकनीकी देखभाल का कार्य करता है। आरोप था कि फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के ग्राम गुगौली निवासी विमल कुमार ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मोबाइल टावर की बैटरी से सेल चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर थाना कासिमपुर में मु.अ.सं. 266/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि की गई।

जांच के दौरान थाना कासिमपुर पुलिस ने आरोपी विमल कुमार पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और कार्रवाई के दौरान उसके पास से चोरी का सामान बेचकर प्राप्त 10,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल राजेश तथा आरक्षी सोनू यादव शामिल रहे।

Also Read- हरदोई के भरावन सीएचसी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, डॉक्टर अरविंद मिश्रा ने दिए बचाव के टिप्स

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow