Hardoi: खेत पर मारपीट और बैंके से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बांका बरामद

थाना सवायजपुर पुलिस ने खेत पर मारपीट करने और बीच रास्ते में बैंके से हमला कर युवक को घायल करने के मामले

Jul 13, 2026 - 17:04
22 Views
Hardoi: खेत पर मारपीट और बैंके से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बांका बरामद
खेत पर मारपीट और बैंके से हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बांका बरामद

हरदोई। थाना सवायजपुर पुलिस ने खेत पर मारपीट करने और बीच रास्ते में बैंके से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांका भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, थाना सवायजपुर क्षेत्र के ग्राम उधरनापुर निवासी रामेश्वर ने 11 जुलाई 2026 को थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शाम करीब छह बजे अपने खेत में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ देखने गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

शिकायत के अनुसार, जब रामेश्वर का साथी देवी सहाय घटना की सूचना देने थाने जा रहा था, तभी आरोपियों ने रास्ते में उसे रोककर बैंके से हमला कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 भी बढ़ाई गई। थाना सवायजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद चार आरोपियों—कल्लू पुत्र इतवारी, नन्हे उर्फ रामनिवास पुत्र रामचंद्र, महेंद्र पाल पुत्र रामचंद्र तथा विद्याराम पुत्र रामचहेते, निवासी ग्राम उधरनापुर—को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांका भी बरामद किया है। 

Also Read- Hardoi Crime News: हरदोई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow