Hardoi: होमगार्ड भर्ती-2025 की डीवी/पीएसटी प्रक्रिया का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025

Jul 13, 2026 - 17:15
25 Views
Hardoi: होमगार्ड भर्ती-2025 की डीवी/पीएसटी प्रक्रिया का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
होमगार्ड भर्ती-2025 की डीवी/पीएसटी प्रक्रिया का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत जनपद हरदोई में चल रही दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) प्रक्रिया का पुलिस अधीक्षक हरदोई तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप डीवी/पीएसटी की कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए प्रत्येक चरण को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Also Click : इंटर्नशिप कर रही महिला पर पति का हमला! अस्पताल में घुसकर मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow