Hardoi: आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, धर्मगुरुओं संग पीस कमेटी बैठक आयोजित।

आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक

By INA News Desk
May 25, 2026 - 16:42
27 Views
Hardoi: आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, धर्मगुरुओं संग पीस कमेटी बैठक आयोजित।
आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, धर्मगुरुओं संग पीस कमेटी बैठक आयोजित।

आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार कलेक्ट्रेट, हरदोई में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- वैश्विक कूटनीति के मंच पर 'मेलोडी' का नया अध्याय- भारत और इटली के बीच अत्याधुनिक रक्षा सौदों और रणनीतिक समझौतों पर लगी मुहर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow