हरदोई में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने

Jun 11, 2026 - 14:43
34 Views
हरदोई में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील
हरदोई में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

हरदोई। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वामी विवेकानंद सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में धर्म गुरुओं और गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।

बैठक में अधिकारियों ने सभी धर्म गुरुओं से आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति के वातावरण में मनाए जाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल प्रशासन को जानकारी देने की अपील की।

बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धर्म गुरुओं एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए जनपद में शांति एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया।

Also Read- Hardoi: सवायजपुर में किसान संगोष्ठी आयोजित, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों से किया संवाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow