Bazpur: तीन वर्ष बीतने के बाद भी क्रयशुदा भूमि की रजिस्ट्री न कराने का आरोप, लक्ष्मी देवी ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
ग्राम बेरिया दौलत निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी हरिप्रसाद ने एसएसपी ऊधम सिंह नगर को शिकायती पत्र भेजकर जसविन्दर
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
बाजपुर: ग्राम बेरिया दौलत निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी हरिप्रसाद ने एसएसपी ऊधम सिंह नगर को शिकायती पत्र भेजकर जसविन्दर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी डाम के किनारे ग्राम बेरिया दौलत बाजपुर पर क्रयशुदा भूमि की रजिस्ट्री न कराने व जबरन उसकी जमीन को हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की माँग की है। शिकायती पत्र में लक्ष्मी देवी ने कहा है कि तीन वर्ष पूर्व उसके द्वारा जसविन्दर सिंह से एक कनाल दो मरले भूमि 6 लाख 60 हजार रूपये में खरीदी थी। जिसमें तीन कमरे व बरामदा बना हुआ है।
तमाम बार कहने के बावजूद भी उपरोक्त जसविन्दर सिंह उसकी क्रयशुदा भूमि की रजिस्ट्री नहीं कर रहा है और तरह-तरह से धमकाते हुए उसकी क्रयशुदा भूमि पर जबरन कब्जा करने की फिराक में हैं। आरोप है कि जसविन्दर सिंह ने बलपूर्वक एक कमरे पर अवैध कब्जा कर भी लिया है। लक्ष्मी देवी ने कहा कि उसके द्वारा पुलिस चैकी बेरिया दौलत व थाना केलाखेड़ा में न्याय की गुहार लगाई गई, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। लक्ष्मी देवी ने एसएसपी ऊधम सिंह नगर से न्याय की गुहार लगाते हुए क्रयशुदा भूमि की रजिस्ट्री करवाने व जबरन उसकी जमीन को हड़पने वाले जसविन्दर सिंह के विरू( कड़ी कानूनी कार्यवाही किये जाने की माँग की है।
Also Read- Mussoorie: मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग सवार
What's Your Reaction?




