Mussoorie: मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग सवार

पहाड़ों की रानी मसूरी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर

Jun 10, 2026 - 15:24
32 Views
Mussoorie: मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग सवार
मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग सवार

रिपोर्टर सुनील सोनकर   
पहाड़ों की रानी मसूरी से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा है, जहां घनी झाड़ियां और दुर्गम भू-भाग होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण अभी तक वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ है। एसडीआरएफ की टीम रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई है। फिलहाल कार सवारों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं।

Also Read- Bajpur : जिला पंचायत सदस्य ने निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow