Bazpur: जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए तो किसान उखाड़ कर तोड़ देंगे- हरप्रीत सिंह निज्जर 

दर्जनों आक्रोशित किसानों ने विद्युत विभाग द्वारा समार्ट मीटरो जबरन लगाने के विरोध में किसानों ने एसडीएम डॉ

Jun 10, 2026 - 15:36
24 Views
Bazpur: जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए तो किसान उखाड़ कर तोड़ देंगे- हरप्रीत सिंह निज्जर 
जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए तो किसान उखाड़ कर तोड़ देंगे- हरप्रीत सिंह निज्जर 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl दर्जनों आक्रोशित किसानों ने विद्युत विभाग द्वारा समार्ट मीटरो जबरन लगाने के विरोध में किसानों ने एसडीएम डॉ अमृता शर्मा को संबोधित ज्ञापन उनकी गैर मौजूदगी में उनके कर्मचारी संजीव चौहान को सौंप कर स्मार्ट मीटर  लगाए जाने का विरोध करते हुए चेतावनी दी जबरन मीटर लगाए गए तो उखाड़ कर उनको तोड़ देंगे जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगाll किसानों ने कहा ग्राम एवं क्षेत्र के अन्य ग्रामों में बिजली विभाग के द्वारा घरों में संचालित मीटरों को हटाकर समार्ट मीटर का नाम कहकर जबरन मीटर लगाये जा रहे हैं, बिजली विभाग अपने साथ प्राईवेट गुण्डे साथ में लाकर मीटर लगाये जा रहे हैं। ग्रामवासियों के मना करने पर रिपोर्ट करने की धमकी दी जा रही है,ग्रामवासियों के मन में डर का माहोल बना हुआ है।बिजली विभाग के प्राईवेट कर्मचारी द्वारा गाली-गलौच किया जा रहा हैlउक्त प्रकरण की जांच कर ग्रामवासियों को प्राईवेट बिजली समार्ट मीटर से निजात दिलायी जाये।इस मौके पर किसान नेता विक्की रंधावा,हरप्रीत सिंह निज्जर.विक्रम सिंह गोराया,गगन सरना,बलदेव सिंह.विचित्र सिंह.मनदीप सिंह. रजत वाज़वा.राजा शर्मा.निर्मल सिंह. जोगिंदर सिंह.निशांत सिंह.आदि थेl

Also Read- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बुरी खबर- कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को दिया एक और बड़ा झटका

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow