Bazpur: एसडीएम के निर्देश पर बेरिया रोड बंद स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा

बेरिया रोड स्थित लेवड़ा नदी के पुल का निर्माण किया जा रहा है बरसात से पहले निर्माण न होने की दशा में एसडीम डॉ अमृता

Jun 10, 2026 - 15:43
39 Views
Bazpur: एसडीएम के निर्देश पर बेरिया रोड बंद स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl बेरिया रोड स्थित लेवड़ा नदी के पुल का निर्माण किया जा रहा है बरसात से पहले निर्माण न होने की दशा में एसडीम डॉ अमृता शर्मा के निर्देश पर बेरिया रोड पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गयाl जिसको लेकर स्थानीय व्यापारियों ने एवं रोड से गुजरने वालों ने जमकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन कियाl बरसात को देखते हुए एसडीएम डॉ अमृता शर्मा द्वारा आर्मी के बेली ब्रिज पुल का निर्माण किया जाएगा जिसके ऊपर से बाहरी वहांन भी गुजर पाएंगे इसलिए इस बेरिया रोड को बंद किया गया हैl

बेरिया रोड से लगभग 10000 से अधिक छोटे बड़े  वाहन गुजरते हैंl लगभग 20000 लोगों का संपर्क कट हो चुका है जिन्हें दाएं बाएं के शॉर्टकट रास्तो से गुजर कर जाना पड़ेगाl इसके साथ ही गूलरभोज को जाने वाले पर्यटकों को भी कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन को पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को वहां से निकालनें  के लिए पुलिस की व्यवस्था करनी पड़ेगी जो उन्हें सही मार्ग बता सकेंl वही बेरिया रोड पर स्थित डाकघर भी है लोगों को डाक करने के लिए भी घूम कर ही जाना पड़ेगा.एसडीम डॉ अमृता शर्मा ने कहा पुल का बरसात से पहले निर्माण नहीं होने के कारण आर्मी के वैली ब्रिज को अस्थाई पुल पर शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा इसीलिए बेरिया रोड को बंद किया गया हैl वैली ब्रिज पुल के स्थापित होते ही वाहनों की आवा जाहि सुरु कर दी जाएगी l

Also Read- Mussoorie: मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग सवार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow