Hardoi: डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य

Jun 10, 2026 - 17:24
18 Views
Hardoi: डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश
डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयासों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे सभी अभ्यर्थी निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में परीक्षा दे सकें।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow