Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न हुई

Jun 10, 2026 - 10:42
38 Views
Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिला खेल प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एजेडा बिन्दुओं पर एक-एक कर चर्चा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम मे बेहतर अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने नियमानुसार सेवा प्रदाता का चयन करने के निर्देश दिये, तथा निर्धारित समिति के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। 

उन्होेने कहा कि खेल प्रोत्साहन समिति को प्राप्त होने वाली समस्त धनराशि का नियमानुसार सदुपयोग किया जाये। जिम टेªनर, क्रिकेट कोच, सफाई कर्मी, कम्प्यूटर आपरेटर आदि का नियमानुसार चयन करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- 'मैं देश का सबसे संतुष्ट राजनेता हूँ, अब मुझे किसी पद या सत्ता की लालसा नहीं' - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दिया बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow