Hardoi: टड़ियावां में रात्रि ग्रामीण चौपाल: सीडीओ नेहा व्याडवला ने योजनाओं की जानकारी देकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने

Jun 10, 2026 - 10:35
66 Views
Hardoi: टड़ियावां में रात्रि ग्रामीण चौपाल: सीडीओ नेहा व्याडवला ने योजनाओं की जानकारी देकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
टड़ियावां में रात्रि ग्रामीण चौपाल: सीडीओ नेहा व्याडवला ने योजनाओं की जानकारी देकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विकास खंड टड़ियावां के ग्राम आशा में  रात्रि ग्रामीण चौपाल आयोजित की गई।
चौपाल में पशुपालन, ग्राम्य विकास, कृषि, समाज कल्याण, उद्यान एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित नागरिकों से संवाद कर उनके अनुभव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए।

ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति उत्साह एवं जागरूकता यह दर्शाती है कि सरकार की विकासोन्मुखी नीतियाँ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। प्रशासन का संकल्प है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण चौपाल में जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उपायुक्त मनरेगा संतोष सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, जिला पूर्व अधिकारी दिलीप कुमार, जिला पिछला बोर्ड कल्याण अधिकारी विनीत कुमार एवं खंड विकास अधिकारी इंद्रसेन के साथी बड़ी संख्या में ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

Also Read- 'मैं देश का सबसे संतुष्ट राजनेता हूँ, अब मुझे किसी पद या सत्ता की लालसा नहीं' - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दिया बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow