Mussoorie: मसूरी में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान

पर्यटन नगरी मसूरी में देर रात आइडीएच बिल्डिंग के समीप नगर पालिका परिशद मसूरी द्वारा एकत्रित सूखे कूड़े के विशाल

Jun 10, 2026 - 10:17
30 Views
Mussoorie: मसूरी में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान
धीरज तड़ियाल प्रभारी निरीक्षक फायर सर्विस मसूरी

रिपोर्टर सुनील सोनकर    
पर्यटन नगरी मसूरी में देर रात आइडीएच बिल्डिंग के समीप नगर पालिका परिशद मसूरी द्वारा एकत्रित सूखे कूड़े के विशाल ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भीषण थी कि कूड़े के भीतर लगातार सुलगती रही। इसे बुझाने के लिए तीन फायर टेंडरों को लगाया गया। वहीं नगर पालिका की स्वच्छता टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कूड़े को हटाकर आग बुझाने में सहयोग किया।

अग्निशमन विभाग के प्रभारी धीरज तड़ियाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास फायर हाइड्रेंट की व्यवस्था नहीं होने से पानी की आपूर्ति में भारी दिक्कत हुई। दमकल वाहनों को बार-बार नजदीकी जल स्रोतों से पानी भरकर लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि बड़ी मात्रा में खुले स्थान पर कूड़ा जमा किया जाना चिंता का विषय है और इस संबंध में नगर पालिका से वार्ता की जाएगी। गनीमत रही कि आग के पास रहने वाला एक परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहा और आग को रिहायशी क्षेत्र तक फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर मसूरी में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में कूड़े का ढेर न केवल शहर की स्वच्छता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि बड़े हादसों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में नगर पालिका को कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

Also Read- Bajpur : विधायक यशपाल आर्य ने गुरुद्वारे के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास, 15 लाख की लागत से बदलेंगे दिन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow