Bajpur : विधायक यशपाल आर्य ने गुरुद्वारे के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास, 15 लाख की लागत से बदलेंगे दिन
यशपाल आर्य ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी हमेशा से यह प्राथमिकता रही है कि धार्मिक स्थलों का विकास हो ताकि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में प्रार्थना की कि बाजपुर क्षेत्र और पूरे उ
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के ग्राम इटव्वा में संत बाबा प्यार सिंह की याद में आयोजित मेले के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने संगत के साथ मिलकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले संत बाबा प्यार सिंह सभा गुरुद्वारा के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर गांव के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
यशपाल आर्य ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी हमेशा से यह प्राथमिकता रही है कि धार्मिक स्थलों का विकास हो ताकि यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में प्रार्थना की कि बाजपुर क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पति जसपाल सिंह बिल्लू, ग्राम प्रधान सतनाम सिंह, गुरुद्वारा अध्यक्ष बूढ़ सिंह, जगदीश सिंह, करनैल सिंह, लाल सिंह, सतवीर सिंह, सेवक सिंह, जगमोहन सिंह, बलबीर सिंह, पिंटू राणा, रंजीत सिंह, जगत सिंह, परमजीत हांडा, अमर सिंह और दिलीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई
What's Your Reaction?




