Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई

इस कॉफी टेबल बुक में उद्यान विभाग द्वारा पिछले 50 वर्षों में किए गए विभिन्न विकास कार्यों, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण योजनाओं का पूरा ब्यौरा दिया गया है। पुस्तक में विभाग के ऐतिहासिक सफर और किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को बेह

Jun 8, 2026 - 00:29
50 Views
Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई
Hardoi : विधायक आशीष सिंह आशू को उद्यान विभाग की कॉफी टेबल बुक भेंट की गई

हरदोई जिले में मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्यान विभाग द्वारा प्रकाशित एक विशेष कॉफी टेबल बुक विधायक को भेंट की गई। इस पुस्तक का प्रकाशन उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कराया है। विधायक आशीष सिंह आशू को यह पुस्तक जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र और सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा द्वारा उनके निवास स्थान पर सौंपी गई।

इस कॉफी टेबल बुक में उद्यान विभाग द्वारा पिछले 50 वर्षों में किए गए विभिन्न विकास कार्यों, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण योजनाओं का पूरा ब्यौरा दिया गया है। पुस्तक में विभाग के ऐतिहासिक सफर और किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को बेहतर तरीके से दर्शाया गया है। विधायक ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह पुस्तक लोगों को विभाग के कार्यों और इतिहास को समझने में मदद करेगी। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow