Agra : पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु, मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण- केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते सम्मान का सबसे बड़ा सबूत यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे देश की जनता का सम्मान है। आज के समय में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अप

Jun 8, 2026 - 00:23
 0  5
Agra : पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु, मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण- केशव प्रसाद मौर्य
Agra : पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु, मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी से भरी है। लोकतंत्र तभी मजबूत और जीवंत रह सकता है जब उसके सभी अंग अपनी जिम्मेदारी का पालन पूरी ईमानदारी और स्वतंत्रता के साथ करें।

कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री ने दीप जलाकर की। इस अवसर पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने सम्मेलन में आए देश के अलग-अलग राज्यों के पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक रोजगार नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का एक बड़ा जरिया है। पत्रकार दिन-रात समाज को जागरूक करने, जनता की बात सरकार तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की कलम में बहुत ताकत होती है। यदि सरकार जनकल्याण के कार्यों में कहीं कमी छोड़ती है तो पत्रकार उसे सामने लाने का अधिकार रखते हैं और यदि कोई अच्छा काम होता है तो उसे जनता तक पहुंचाने में भी मीडिया का बड़ा योगदान होता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक देश-एक चुनाव की धारणा से संसाधनों की बचत होगी और विकास की रफ्तार और तेज होगी। देश की युवा पीढ़ी और आम नागरिक भी इस विचार का पूरा समर्थन कर रहे हैं। भारत आज दुनिया की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर रहा है। ऊर्जा संकट और वैश्विक अस्थिरता के बाद भी भारत आत्मनिर्भर बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। रक्षा उत्पादन, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी विकास के क्षेत्र में देश ने बेहतरीन काम किया है। आत्मनिर्भर भारत के बनने से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते सम्मान का सबसे बड़ा सबूत यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि पूरे देश की जनता का सम्मान है। आज के समय में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने अपनी बात रखने के नए मौके दिए हैं, लेकिन इसके साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। पत्रकारिता को हमेशा सच, निष्पक्षता और देशहित के मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों से जुड़े मामलों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील है। हमारी सरकार सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की।

इस मौके पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दुबे, प्रदेश महामंत्री द्विजेंद्र शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow