Lucknow : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम वर्ष- केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचाने के संकल्प को सबसे ऊपर रखा गया। गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव लाने का का

By INA News Desk
May 27, 2026 - 22:45
39 Views
Lucknow : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम वर्ष- केशव प्रसाद मौर्य
Lucknow : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम वर्ष- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे हुए 12 वर्ष भारत के नए उदय, आत्मविश्वास और जनता की इच्छाओं को पूरा करने के स्वर्णिम वर्ष हैं। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री मोदी ने जब देश की बागडोर संभाली थी, उस समय देश नीतिगत अस्थिरता और निराशा के दौर से गुजर रहा था, लेकिन बीते 12 वर्षों में भारत ने सुशासन, जनभागीदारी और मजबूत नेतृत्व के बल पर विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचाने के संकल्प को सबसे ऊपर रखा गया। गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव लाने का काम हुआ है। प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया अध्याय जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि इन 12 वर्षों में भारत ने विकास की गति को नई दिशा देने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक चेतना, विरासत और आत्मगौरव को भी दुनिया के सामने नई पहचान दिलाई है। आधुनिक बुनियादी ढांचा, एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत ट्रेनें, तकनीकी बदलाव, सीमाओं की मजबूत सुरक्षा, नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती साख आज एक आत्मनिर्भर, सक्षम और आत्मविश्वासी भारत की पहचान बन चुकी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ भारत आज ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रथम की भावना को सबसे ऊपर रखते हुए सेवा, समर्पण, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का गौरवशाली सफर लगातार आगे बढ़ रहा है।

Also Click : Gonda : गोंडा के युवा वैज्ञानिक ने वैश्विक मंच पर बनाई पहचान, दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement