Hardoi : पिहानी को तहसील बनाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले भाजयुमो नगर अध्यक्ष, जल्द शुरू होगा भूमि चयन का काम

भाजयुमो नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि पिहानी क्षेत्र में तहसील न होने की वजह से यहाँ के लोगों को अपने जरूरी सरकारी कामों के लिए 60 किलोमीटर की दूरी तय करके तहसील मुख्यालय शाहाबाद जाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर साल 2019 से ही

May 27, 2026 - 22:49
 0  5
Hardoi : पिहानी को तहसील बनाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले भाजयुमो नगर अध्यक्ष, जल्द शुरू होगा भूमि चयन का काम
Hardoi : पिहानी को तहसील बनाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री से मिले भाजयुमो नगर अध्यक्ष, जल्द शुरू होगा भूमि चयन का काम

लखनऊ के कालिदास मार्ग पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पिहानी नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा। उपमुख्यमंत्री ने भाजयुमो अध्यक्ष को पूरा भरोसा दिया कि पिहानी को तहसील बनाने की मांग बहुत पुरानी और जरूरी है। इसके समाधान के लिए अब जल्द ही अधिकारियों के माध्यम से जमीन के चयन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

भाजयुमो नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि पिहानी क्षेत्र में तहसील न होने की वजह से यहाँ के लोगों को अपने जरूरी सरकारी कामों के लिए 60 किलोमीटर की दूरी तय करके तहसील मुख्यालय शाहाबाद जाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर साल 2019 से ही स्थानीय सांसदों और विधायकों द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिहानी को तहसील बनाने के लिए छतैया मार्ग पर पर्याप्त मात्रा में सरकारी जमीन पहले से मौजूद है। पिहानी को तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों के समय की बचत होगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा।

इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर विभिन्न मंत्रियों को भी पत्र भेजे हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को भेजे पत्र में उन्होंने बताया कि पिहानी में बिजली की भारी किल्लत है और 24 घंटे में सिर्फ 4 से 5 घंटे ही बिजली मिल पाती है।

उन्होंने क्षेत्र में एक नए 132/33 केवी सबस्टेशन के निर्माण की मांग की है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को भेजे पत्र में 50 वर्ष पुराने माता कंकाली देवी मंदिर, 100 वर्ष पुराने भूरेस्वर महादेव मंदिर और 90 वर्ष पुराने माँ ज्वाला देवी मंदिर व चक्रतीर्थ के सौंदर्यीकरण की मांग की गई है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा मंत्री को प्राथमिक विद्यालय छिपिटोला की बदहाली दूर करने, परिवहन मंत्री को रोडवेज बस स्टैंड बनवाने और उपमुख्यमंत्री को फायर स्टेशन की स्थापना के लिए पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। वहीं पिहानी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 की निर्दलीय सभासद रेनू गुप्ता ने भी नगर विकास मंत्री को पत्र सौंपकर अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने और विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट पास करने की मांग की है।

Also Click : Gonda : गोंडा के युवा वैज्ञानिक ने वैश्विक मंच पर बनाई पहचान, दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow