Lucknow : नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लखनऊ और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के बीच समझौता, शोध को मिलेगा बढ़ावा
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय, गोमतीनगर, लखनऊ के प्राचार्य डॉक्टर विजय पुस्कर ने इस बारे में बताया कि इस समझौते की मदद से अब संस्थान में विभिन्न बीमारियों और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर वैज्ञानिक होम्योपैथिक शो
नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित आयुष भवन में नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, लखनऊ और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच), नई दिल्ली के बीच एक अहम समझौता (एमओयू) हुआ है। इस दौरान नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय पुस्कर और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर सुभाष कौशिक मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस समझौते के तहत अब नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा अलग-अलग बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं पर वैज्ञानिक और असरदार होम्योपैथिक अनुसंधान कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। यह कदम चिकित्सा शिक्षा, शोध और मरीजों को बेहतर इलाज देने की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा।
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय, गोमतीनगर, लखनऊ के प्राचार्य डॉक्टर विजय पुस्कर ने इस बारे में बताया कि इस समझौते की मदद से अब संस्थान में विभिन्न बीमारियों और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर वैज्ञानिक होम्योपैथिक शोध कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे चिकित्सा शिक्षा का स्तर सुधरेगा और अनुसंधान के जरिए मरीजों को अधिक बेहतर और सटीक उपचार मिल सकेगा।
प्राचार्य ने जानकारी दी कि यह महत्वपूर्ण समझौता आयुष मंत्री डॉक्टर दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, विशेष सचिव आयुष गर्ब्याल, महानिदेशक आयुष चैत्रा वी., निदेशक डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह और केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्टर सुभाष कौशिक के मार्गदर्शन और प्रयासों के चलते पूरा हो सका है।
Also Click : Gonda : गोंडा के युवा वैज्ञानिक ने वैश्विक मंच पर बनाई पहचान, दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शामिल
What's Your Reaction?




