Lucknow : राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दो दिवसीय "एमसीएलएफ वेब पोर्टल डाटा एंट्री प्रक्रिया" प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मिशन से जुड़े 84 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ग्राम विकास मंत्रालय, भारत

May 27, 2026 - 22:44
 0  4
Lucknow : राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण
Lucknow : राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में विभिन्न विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों, कर्मचारियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को कुशल बनाने के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और ग्राम विकास विभाग के प्रमुख सचिव व महानिदेशक के संरक्षण में यह कवायद की जा रही है। संस्थान के प्रभारी अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के मार्ग निर्देशन में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्षों में यह सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दो दिवसीय "एमसीएलएफ वेब पोर्टल डाटा एंट्री प्रक्रिया" प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मिशन से जुड़े 84 अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ग्राम विकास मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई अभिसरण के तहत सुगमकर्ता विकसित करने के विषय पर एक अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित 131 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। वहीं "मॉडल संकुल स्तरीय के तहत प्री-विजनिंग" विषय पर भी एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मिशन से जुड़े 25 अधिकारी भाग ले रहे हैं।

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अलग-अलग उपयोगी विषयों के जरिए कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना है, ताकि इसका सीधा लाभ ग्रामीण समाज को मिल सके। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के विशेषज्ञ अपने विचार रख रहे हैं। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त मिशन निदेशक चंद्रशेखर ने भी प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के नियंत्रक एवं प्रभारी अधिकारी डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, सहायक निदेशक डॉक्टर विनीता रावत, संकाय सदस्य विकास श्रीवास्तव, आरती गुप्ता, मोहम्मद शहंशाह और उपेन्द्र कुमार दूबे का विशेष योगदान रहा।

Also Click : Gonda : गोंडा के युवा वैज्ञानिक ने वैश्विक मंच पर बनाई पहचान, दुनिया के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शामिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow