Bajpur : यशपाल आर्य ने ग्राम खम्बारी में राजा जगतदेव महाराज की दिव्य प्रतिमा का अनावरण किया
कार्यक्रम में 24.50 लाख रुपये की लागत से बने निर्माण का लोकार्पण भी किया गया। यशपाल आर्य ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर के ग्राम खम्बारी में नेता प्रतिपक्ष और विधायक यशपाल आर्य ने श्रद्धेय राजा जगतदेव महाराज की दिव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर बरहैनी चौराहे के पास से श्री राजा जगतदेव भवन की ओर कलश यात्रा और शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में महिलाओं और बुक्सा जनजाति के लोगों ने इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम में 24.50 लाख रुपये की लागत से बने निर्माण का लोकार्पण भी किया गया। यशपाल आर्य ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। राजा जगतदेव महाराज के आदर्श, त्याग और जनसेवा की भावना आज भी सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। ऐसी महान हस्तियों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम करने का संकल्प लिया जाता है।
इस मौके पर नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, नौलक बात के विधायक गोपाल सिंह राणा, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाठी, डीके जोशी, विधायक प्रतिनिधि जोरावर सिंह भुल्लर, नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह, शेर सिंह, मोहन सिंह, इंदर सिंह, सोमल सिंह, सूरज सिंह, पंचम सिंह, धर्म सिंह, देशराज, कुशाल सिंह, विनोद सिंह, जगत सिंह, पूर्व प्रधान मंगल सिंह, जीत सिंह, नवदीप सिंह, रामचंद्र, अवतार सिंह, किशन सिंह, सोनू सिंह, फूल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









