Bajpur : किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने राजा जगदेव की स्मृति में 10 करोड़ रुपये का कोष बनाने की मांग की

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार को कम से कम 10 करोड़ रुपये का कोष बनाना चाहिए। यह कोष जनजातीय युवाओं की शिक्षा, उच्च स्तर की प्रतियो

Mar 22, 2026 - 21:40
 0  4
Bajpur : किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने राजा जगदेव की स्मृति में 10 करोड़ रुपये का कोष बनाने की मांग की
Bajpur : किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने राजा जगदेव की स्मृति में 10 करोड़ रुपये का कोष बनाने की मांग की

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने श्रद्धेय राजा जगदेव जी की स्मृति में 10 करोड़ रुपये का विशेष कोष स्थापित करने की मांग की है। जनजातीय समाज के महान वीर और प्रेरणा स्रोत राजा जगदेव जी की स्मृति में प्रतिमाएं स्थापित करना सराहनीय कदम है। इससे उनके योगदान और बलिदान को याद रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार को कम से कम 10 करोड़ रुपये का कोष बनाना चाहिए। यह कोष जनजातीय युवाओं की शिक्षा, उच्च स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग और गरीब परिवारों के इलाज के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे आने वाली पीढ़ियां सशक्त होंगी और समाज मुख्यधारा में आगे बढ़ सकेगा।

इस पहल से राजा जगदेव जी के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। उन्होंने नेताओं को नसीहत दी कि प्रतिमा स्थापित कर किसी वर्ग पर एहसान जताना नहीं चाहिए। ऐसे महान व्यक्तियों की प्रतिमाएं लगाकर हमें खुद को गौरवान्वित महसूस करना चाहिए।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow