Sambhal : सम्भल में भीषण सड़क हादसा: कार-टैंपो की टक्कर में तीन की मौत, नौ घायल

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार और टैंपो में सवार करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य

Mar 22, 2026 - 21:45
 0  3
Sambhal : सम्भल में भीषण सड़क हादसा: कार-टैंपो की टक्कर में तीन की मौत, नौ घायल
Sambhal : सम्भल में भीषण सड़क हादसा: कार-टैंपो की टक्कर में तीन की मौत, नौ घायल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार कार और टैंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार और टैंपो में सवार करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है।टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया।पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा सकता है। इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है, वहीं प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow