Sambhal News: सम्भल में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, अग्निवाण से धू-धू कर जला रावण; कुरुक्षेत्र मैदान में उमड़ा जनसैलाब, मेघनाद का भी हुआ दहन

सम्भल के कुरुक्षेत्र मैदान में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों लोगों की मौजूदगी में भगवान राम ने अग्निवाण चलाकर

By INA News Desk
Oct 21, 2026 - 11:25
13 Views
Sambhal News: सम्भल में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, अग्निवाण से धू-धू कर जला रावण; कुरुक्षेत्र मैदान में उमड़ा जनसैलाब, मेघनाद का भी हुआ दहन

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के कुरुक्षेत्र मैदान में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों लोगों की मौजूदगी में भगवान राम ने अग्निवाण चलाकर रावण का दहन किया। रावण के साथ मेघनाद के पुतले को भी आग के हवाले किया गया। जैसे ही पुतले धू-धू कर जलने लगे, पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

दशहरा मेले में नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक के हजारों लोग रावण दहन का नजारा देखने पहुंचे। मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुटी और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। भगवान राम के अग्निवाण चलाते ही रावण के पुतले में आग लग गई और देखते ही देखते बुराई के प्रतीक रावण का अंत हो गया।

  • सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

दशहरा मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। एसपी की मौजूदगी में पुलिस बल मुस्तैद रहा और सुरक्षा के बीच रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने पूरे उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया। कुरुक्षेत्र मैदान में रावण दहन के साथ ही कल्कि नगरी सम्भल से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच दशहरा मेले का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया।

Also Read- Asian Games 2026 Women's Cricket: भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को रौंदा, गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगी खिताबी भिड़ंत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement