Sambhal News: सम्भल में राजेश सिंघल के आरोपों पर ममलुकुर्रहमान का पलटवार, बोले- आरोप झूठे और बेबुनियाद

राजेश सिंघल और सम्भल की सियासत को लेकर बयानबाजी लगातार जारी है। अब सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता मौलाना

By INA News Desk
Sep 29, 2026 - 15:45
5 Views
Sambhal News: सम्भल में राजेश सिंघल के आरोपों पर ममलुकुर्रहमान का पलटवार, बोले- आरोप झूठे और बेबुनियाद
मौलाना ममलुकुर्रहमान, सांसद पिता

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: राजेश सिंघल और सम्भल की सियासत को लेकर बयानबाजी लगातार जारी है। अब सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता मौलाना ममलुकुर्रहमान ने राजेश सिंघल के जान का खतरा होने के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के युवाओं को नौकरी के बजाय ई-रिक्शा चलाने संबंधी बयान पर भी सवाल उठाए हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब मौलाना ममलुकुर्रहमान से पूछा गया कि राजेश सिंघल कह रहे हैं कि उन्हें उनसे जान का खतरा है, तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मौलाना ने कहा कि न तो उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया है और न ही इसका कोई वीडियो या सबूत है। उनके मुताबिक, राजेश सिंघल अपनी राजनीतिक छवि को उभारने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के युवाओं को ई-रिक्शा चलाने की सलाह देने संबंधी बयान पर ममलुकुर्रहमान ने शिक्षा और रोजगार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही इंसान, समाज और देश की तरक्की होती है। युवाओं को शिक्षा देने के बजाय ई-रिक्शा चलाने की बात करना उन्हें अनपढ़ रखने जैसा है। मौलाना ने आरोप लगाया कि लोगों को हिंदू-मुस्लिम मुद्दों में उलझाकर सत्ता में बने रहने की कोशिश की जा रही है। सम्भल में अब राजेश सिंघल के आरोपों और युवाओं के रोजगार को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Also Read- UP Politics: पूर्व सांसद अमीर आलम और नवाज़िश खान कांग्रेस में शामिल, यूपी में संगठन मजबूत करने की कवायद तेज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow