Political News: सम्भल में मंदिर-मस्जिद बयान पर AIMIM नेता शकील अशरफी का पलटवार, बोले- राजेश सिंघल की सियासत जीरो, भड़काऊ भाषण पर हो कार्रवाई

सम्भल में मंदिर-मस्जिद को लेकर भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। AIMIM नेता शकील

By INA News Desk
Sep 24, 2026 - 19:22
5 Views
Political News: सम्भल में मंदिर-मस्जिद बयान पर AIMIM नेता शकील अशरफी का पलटवार, बोले- राजेश सिंघल की सियासत जीरो, भड़काऊ भाषण पर हो कार्रवाई
शकील अहमद अशरफी, AIMIM नेता

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में मंदिर-मस्जिद को लेकर भाजपा नेता राजेश सिंघल के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। AIMIM नेता शकील अहमद अशरफी ने राजेश सिंघल के बयान पर पलटवार करते हुए उनकी राजनीति पर सवाल उठाए और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। अशरफी ने आरोप लगाया कि ऐसे बयान सम्भल के सांप्रदायिक माहौल को प्रभावित कर सकते हैं।

शकील अहमद अशरफी ने कहा कि राजेश सिंघल की सियासत जीरो हो चुकी है और अपनी राजनीति को गर्माने के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में अपनी पूछ नहीं होने के कारण कुछ नेता भड़काऊ भाषणों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, ये आरोप अशरफी ने लगाए हैं। जामा मस्जिद को लेकर अशरफी ने कहा कि सम्भल की जामा मस्जिद ऐतिहासिक मस्जिद है और आगे भी रहेगी। राजेश सिंघल के मस्जिद गिराने पर पुष्प वर्षा होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा, यह अल्लाह बेहतर जानता है। साथ ही प्रशासन से मांग की कि शहर का माहौल खराब करने वाले बयानों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुसलमानों से की अमन बनाए रखने की अपील
AIMIM नेता ने सम्भल के मुसलमानों से अपील की कि वे राजेश सिंघल या किसी अन्य नेता के भड़काऊ बयानों पर ध्यान न दें और अमन-ओ-सुकून बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सम्भल के लोग सब्र और शांति का परिचय दें। शकील अशरफी ने कहा कि प्रशासन पहले ऐसे मामलों में कार्रवाई करता रहा है, इसलिए राजेश सिंघल के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो AIMIM अपनी ओर से कदम उठाएगी। अशरफी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का संदेश है कि किसी को घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। इस बयान के बाद सम्भल में मंदिर-मस्जिद को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।

Also Read- UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर क्यों भड़के अखिलेश? मायावती के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow