Deoband News: धारा 67 के धार्मिक स्थल प्रकरण में फिर टली सुनवाई, अब सोमवार को सुनवाई की संभावना

धारा 67 के तहत जारी नोटिस से जुड़े धार्मिक स्थल प्रकरण में बृहस्पतिवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। बार संघ के न्यायिक

By INA News Desk
Sep 24, 2026 - 19:30
4 Views
Deoband News: धारा 67 के धार्मिक स्थल प्रकरण में फिर टली सुनवाई, अब सोमवार को सुनवाई की संभावना

देवबंद। धारा 67 के तहत जारी नोटिस से जुड़े धार्मिक स्थल प्रकरण में बृहस्पतिवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। बार संघ के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण तहसीलदार न्यायालय में मामले की कार्रवाई टल गई। अब अगली सुनवाई सोमवार को होने की संभावना जताई गई है।
देवबंद और नागल क्षेत्र के छह मदरसों, मस्जिदों और मजारों से जुड़े इस प्रकरण में सरकारी भूमि पर निर्माण और संचालन को लेकर राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। मामले में संबंधित पक्षों की ओर से भूमि स्वामित्व और निर्माण से संबंधित अभिलेख न्यायालय में दाखिल किए जा चुके हैं।प्रकरण में हाल ही में पक्षकारों की ओर से जिरह शुरू हुई थी। हालांकि अधिवक्ताओं के लगातार दूसरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण बृहस्पतिवार को सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इससे पहले भी विभिन्न कारणों से मामले की सुनवाई कई बार टल चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि हड़ताल समाप्त होने पर सोमवार को प्रकरण में सुनवाई हो सकती है।

Also Read- Delhi Jantar Mantar: यूजीसी नियमों के विरोध में होने वाली 'सवर्ण महापंचायत' स्थगित, आयोजकों ने बताई वजह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow