Deoband News: द दून वैली पब्लिक स्कूल में भव्य करियर मेले का आयोजन, सपनों को मिली दिशा, भविष्य को मिली नई उड़ान

द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से 26 नवंबर 2026 को

By INA News Desk
Nov 28, 2026 - 10:23
10 Views
Deoband News: द दून वैली पब्लिक स्कूल में भव्य करियर मेले का आयोजन, सपनों को मिली दिशा, भविष्य को मिली नई उड़ान
Advertisement
Advertisement

देवबंद: द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से 26 नवंबर 2026 को भव्य करियर मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस मेले में कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
करियर मेले का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्य तनुज कपिल एवं हरदीप सिंह व उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और ज्ञान की कामना की गई।

करियर मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विविध विकल्पों, विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया तथा भविष्य में उपलब्ध करियर संभावनाओं से परिचित कराना था। इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता एवं प्रतिभा के अनुसार करियर चुनने में मदद मिली और उन्हें भविष्य की दिशा तय करने के लिए सही मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर देश के अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों ने हिस्सा लिया। इनमें हरिद्वार यूनिवर्सिटी (रुड़की), ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (देहरादून), सीओईआर यूनिवर्सिटी (रुड़की), माया देवी यूनिवर्सिटी (देहरादून), नव चेतना ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (देहरादून), चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़), बीएफआईटी ग्रुप (देहरादून), जैन डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (बेंगलुरु), आरआईटी (रुड़की), क्वांटम यूनिवर्सिटी (रुड़की), टॉपरैंकर्स लीगल एज (देहरादून), गीता यूनिवर्सिटी (पानीपत, दिल्ली एनसीआर), केयर कॉलेज (रुड़की), अपोलो नॉलेज, सीजीसी यूनिवर्सिटी (मोहाली) तथा बेनेट यूनिवर्सिटी सहित कई प्रमुख संस्थान शामिल रहे।
मेले में मौजूद विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति की संभावनाओं, शैक्षणिक सुविधाओं, करियर विकल्पों एवं रोजगार के अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने विशेषज्ञों से सीधे बातचीत कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।
विद्यालय द्वारा आयोजित यह करियर मेला केवल शैक्षणिक विकल्पों से परिचित कराने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की योजना बनाने, सही निर्णय लेने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरित करने वाला सार्थक प्रयास साबित हुआ।
विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही समय पर सही करियर का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं करियर विकल्पों से सीधे जुड़ने का अवसर देते हैं और उन्हें अपना लक्ष्य तय करने में मदद करते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि करियर मेले का आयोजन विद्यार्थियों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करने और सही करियर चुनने में मार्गदर्शन देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए अपनी रुचि एवं क्षमता को पहचानना जरूरी है। ऐसे आयोजन उन्हें विभिन्न विश्वविद्यालयों, पाठ्यक्रमों एवं करियर के अवसरों को समझने का बेहतर मंच देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय कर पूरे आत्मविश्वास एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस करियर मेले में द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद के विद्यार्थियों के साथ-साथ नचिकेता स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों से अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

Also Read- Hanuman Chalisa Chaupai Meaning: संकट के समय सही निर्णय और समर्पण सिखाती है हनुमान चालीसा की यह चौपाई, जानें पूरा अर्थ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement