Ballia News: बलिया में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 19 जुआरी गिरफ्तार; 4.07 लाख रुपये बरामद
शहर से सटे बहेरी गांव में एनातुल्ला उर्फ पतरु के मकान में जुआ खेलने की सूचना पर चौकी प्रभारी समरेन्द्र कुमार मिश्रा की टीम
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया: शहर से सटे बहेरी गांव में एनातुल्ला उर्फ पतरु के मकान में जुआ खेलने की सूचना पर चौकी प्रभारी समरेन्द्र कुमार मिश्रा की टीम ने रात करीब 10 बजे छापा मारा। मौके से 19 लोग पकड़े गए।
उनके पास से 17 गड्डी ताश और 4 लाख 7 हजार रुपये नकद बरामद हुए। कोतवाली में धारा 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Also Read- Hanuman Chalisa Chaupai Meaning: संकट के समय सही निर्णय और समर्पण सिखाती है हनुमान चालीसा की यह चौपाई, जानें पूरा अर्थ
What's Your Reaction?

