Ballia News: कार्तिक पूर्णिमा पर DM-SP ने किया महावीर घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं को सुविधा और ट्रैफिक सुचारू रखने के निर्देश

कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क। DM-SP ने महावीर घाट का निरीक्षण किया

By INA News Desk
Nov 24, 2026 - 15:35
8 Views
Ballia News: कार्तिक पूर्णिमा पर DM-SP ने किया महावीर घाट का निरीक्षण, श्रद्धालुओं को सुविधा और ट्रैफिक सुचारू रखने के निर्देश
डॉ. ईराज राजा, पुलिस अधीक्षक, बलिया
Advertisement
Advertisement

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया: कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क। DM-SP ने महावीर घाट का निरीक्षण किया। गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दिन जिलाधिकारी बलिया ज्ञानेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ईराज राजा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत महावीर घाट का निरीक्षण किया गया।ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं व दुकानदारों को कोई असुविधा न हो। मेला क्षेत्र में आवागमन हेतु संबंधित मार्गों पर उपस्थित सभी अधिकारी / कर्मचारीगण को यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराते हुए स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने का दिशा-निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), क्षेत्राधिकारी रसड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराते हुए सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Also Read- Ballia News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सेवा में उतरे इंजीनियर विजय कांत तिवारी, लगाया सेवा शिविर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement