Sambhal Political Statement: सम्भल में मंदिर-मस्जिद पर बयानबाजी से सियासी उबाल! AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला बोले- नफरत फैलाकर नेता नहीं बनेंगे राजेश सिंघल

पुष्प वर्षा वाले बयान पर भी भड़के असद अब्दुल्ला, योगी सरकार और सम्भल प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

By INA News Desk
Sep 24, 2026 - 16:06
2 Views
Sambhal Political Statement: सम्भल में मंदिर-मस्जिद पर बयानबाजी से सियासी उबाल! AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला बोले- नफरत फैलाकर नेता नहीं बनेंगे राजेश सिंघल
असद अब्दुल्ला, जिलाध्यक्ष AIMIM सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: भाजपा नेता राजेश सिंघल के मंदिर-मस्जिद को लेकर दिए गए बयानों पर सम्भल की सियासत गरमा गई है। AIMIM के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने राजेश सिंघल के बयानों को भड़काऊ बताते हुए आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाजी से सम्भल का माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने योगी सरकार और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

असद अब्दुल्ला ने कहा कि हिंदुस्तान में किसी मुसलमान ने मंदिर बनाने का विरोध नहीं किया और न ही किसी ने मंदिरों के कागजात मांगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता इस तरह के बयान देकर राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि भड़काऊ बयानबाजी से कोई नेता नहीं बन सकता, बल्कि इससे सम्भल की एकता, सौहार्द और भाईचारे को नुकसान पहुंच सकता है। राजेश सिंघल के कथित बयान 'मस्जिद गिराने जाओगे तो गोली नहीं, पुष्प वर्षा होगी' पर भी असद अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और भड़काऊ बयान बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि धार्मिक आस्था का मतलब अहिंसा, प्रेम, करुणा, दया और भाईचारे के रास्ते पर चलना है। असद अब्दुल्ला ने कहा कि सम्भल में मंदिर-मस्जिद से जुड़े मामले अदालत में हैं और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं के बीच नफरत भरे बयान देकर राजनीतिक पहचान बनाने की होड़ लगी है। AIMIM जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सम्भल प्रशासन और एसपी से अपील की कि राजेश सिंघल के बयान का संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक विवादों का समाधान नेताओं की बयानबाजी से नहीं, बल्कि न्यायालय के आदेश और संविधान के दायरे में होना चाहिए।

Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow