Hardoi News: उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए विद्यासागर पाल सम्मानित, गृह मंत्रालय ने दिया अति उत्कृष्ट सेवा पदक

पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से

By INA News Desk
Sep 24, 2026 - 16:27
2 Views
Hardoi News: उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए विद्यासागर पाल सम्मानित, गृह मंत्रालय ने दिया अति उत्कृष्ट सेवा पदक

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार को एसपी कार्यालय में उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया। वर्तमान में विद्यासागर पाल एसपी कार्यालय में वाचक अधिकारी (रीडर) के पद पर तैनात हैं। सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान में भूमिका निभाई।

पिहानी और संडीला में भी संभाली कोतवाली की कमान

विद्यासागर पाल इससे पहले पिहानी और संडीला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रह चुके हैं। दोनों स्थानों पर तैनाती के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई पर विशेष जोर दिया गया। छोटे विवादों और घरेलू मामलों में परिस्थितियों के अनुसार दोनों पक्षों को समझाकर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया, जबकि गंभीर अपराधों में नियमानुसार कार्रवाई को प्राथमिकता दी गई।

अपराध नियंत्रण के साथ जनसुनवाई पर जोर

पुलिस सेवा के दौरान उनकी कार्यशैली में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसरोकार के साथ अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने की बात सामने आती रही है। जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया। गृह मंत्रालय की ओर से मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक उनके सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पदक मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहकर्मियों ने विद्यासागर पाल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Also Click : Uttar Pradesh Tex 2026: यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार ने वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow