Hardoi News: हरदोई की आठों विधानसभा क्षेत्रों में 80 महापुरुषों के मूर्ति स्थलों का होगा कायाकल्प, अंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को जन-जन

By INA News Desk
Nov 26, 2026 - 20:52
5 Views
Hardoi News: हरदोई की आठों विधानसभा क्षेत्रों में 80 महापुरुषों के मूर्ति स्थलों का होगा कायाकल्प, अंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ
Advertisement
Advertisement

हरदोई। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'डॉ. बीआर अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना' के तहत जनपद हरदोई में 80 मूर्ति स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 स्थलों का चयन किया गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि शासनादेश दिनांक 09 अप्रैल 2026 के अनुपालन में राज्य सरकार द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित राष्ट्रीय स्तर के समाज सुधारकों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। 26 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी चयनित कार्यक्रम स्थलों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों द्वारा योजना का शुभारंभ किया गया।

हरदोई की आठों विधानसभा क्षेत्रों में हुआ भूमि पूजन

जनपद हरदोई में चयनित मूर्ति स्थलों के विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।

  1. सदर विधानसभा: विकासखंड बावन की ग्राम पंचायत मानपुर में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल उपस्थित रहे।

  2. शाहाबाद विधानसभा: विकासखंड शाहाबाद की ग्राम पंचायत किलकिल में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने भूमि पूजन किया।

  3. साण्डी विधानसभा: विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत करीमनगर जलालपुर में विधायक प्रभाष कुमार उपस्थित रहे।

  4. सण्डीला विधानसभा: विकासखंड भरावन की ग्राम पंचायत जाजूपुर में विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी उपस्थित रहीं।

  5. बालामऊ विधानसभा: विकासखंड कोथावां की ग्राम पंचायत पिपरी में विधायक रामपाल वर्मा मौजूद रहे।

  6. गोपामऊ विधानसभा: विकासखंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत रावल में नामित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  7. सवायजपुर विधानसभा: विकासखंड हरपालपुर की ग्राम पंचायत सतौथा में नामित प्रतिनिधि मौजूद रहे।

  8. बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा: विकासखंड माधौगंज की ग्राम पंचायत रूइया में विधायक आशीष सिंह 'आशू' उपस्थित रहे।

महापुरुषों की प्रतिमाओं को मिलेगा नया स्वरूप

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं प्रशासक, नोडल और सहायक नोडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण), ग्राम विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

योजना के माध्यम से जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में चयनित 80 मूर्ति स्थलों का विकास एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे महापुरुषों की प्रतिमाओं को नया स्वरूप मिलने के साथ ही उनके विचारों और सामाजिक योगदान को जनसामान्य तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Also Read : UP Assembly Election 2027 Alliance: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन पर सपा नेता यामीन खान का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा ऐलान, अखिलेश ही होंगे सीएम चेहरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement