Hardoi News: हरदोई में संविधान दिवस पर छात्राओं को दिलाई गई प्रस्तावना की शपथ, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी
संविधान दिवस के अवसर पर श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, हरदोई में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष
Hardoi: संविधान दिवस के अवसर पर श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, हरदोई में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई रीता कौशिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रथम प्रेमेंद्र कुमार द्वारा छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा संविधान का महत्व बताते हुए समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई द्वारा कहा गया कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की जानकारी होने के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

विशेषकर युवा पीढ़ी को संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को विधिक जागरूकता एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मो0 यूनुस, सिविल जज जू0डि0 एफ.टी.सी. लवलेश कुमार, विशाल दीक्षित व प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम नारायण यादव तथा स्कूल की प्रधानाचार्या व स्टाफ टीचर उपस्थित रही।
What's Your Reaction?

